बम पिस्तौल से क्रांति नहीं आती : शहीदे आज़म भगत सिंह
बम पिस्तौल से क्रांति नहीं आती : शहीदे आज़म भगत सिंह भगत सिंह: खुद में संपूर्ण, विचारों में अमर (28 सितंबर शहीद भगत सिंह जयन्ती) शहीदे आज़म भगत सिंह: वैचारिक क्रांति का वो नाम, जो आज भी हर दिल में धड़कता है जो समाज में बदलाव देखना चाहता है। जब भी हम भगत सिंह के बारे में सोचते हैं, हमारे ज़हन में एक जाबांज़ नौजवान की छवि उभरती है, जिसके हाथ में पिस्तौल है और आंखों में आज़ादी का सपना। लेकिन यह छवि उनके विराट व्यक्तित्व का केवल एक छोटा सा हिस्सा है। भगत सिंह सिर्फ एक जाबांज़ क्रांतिकारी नहीं थे, बल्कि वे एक गहरे विचारक, दार्शनिक और दूरदर्शी राजनेता थे, जिनका बौद्धिक स्तर अपने समय से बहुत आगे था। आमतौर पर भगत सिंह को केवल हिंसा और हथियारों से जोड़कर देखा जाता है, जो कि उनके साथ एक बड़ा अन्याय है। वे कभी भी हिंसा के अंध-समर्थक नहीं थे। उन्होंने अदालत में अपने ऐतिहासिक बयान में साफ कहा था, 'क्रांति से हमारा तात्पर्य अंततः एक ऐसी सामाजिक व्यवस्था की स्थापना से है जिसे किसी तरह का ख़तरा न हो।' उनके लिए अहिंसा का मतलब कायरता नहीं था, बल्कि वे मानते थे कि जब शोषक सत्ता बहर...