'हिन्दी सिनेमा का लवर बॉय'
'हिन्दी सिनेमा का लवर बॉय' ऋषि कपूर ऋषि कपूर एक बेहतरीन अदाकार थे. ग्रेट शो मैन राज कपूर का बेटा छोटी सी उम्र में सिल्वर स्क्रीन पर चमके अपनी खूबसूरती अपनी लवर बॉय की इमेज के साथ हिन्दी सिनेमा के प्रभावी कलाकारों में शुमार हो गए. आज भी ऋषि कपूर की दीवानगी उनके प्रशंसकों में देखी जा सकती है. ऋषि कपूर की मुस्कान उनकी शख्सियत में चार चांद लगाती थी. ऋषि कपूर बहुत ही मुँहफट इंसान थे. अपनी सिनेमाई ज़िन्दगी से बरअक्स सामाजिक, व्यवहारिक जीवन में थोड़ा कन्फ्यूज्ड दिखे. फ़िर चाहे खुद ही पूरे जीवन अपनी फ़िल्मों से धर्मनिरपेक्षता, भाइचारे का संदेश देते रहे. अपने निजी जीवन में धर्मनिरपेक्ष होते हुए आपसी भाइचारे को प्रगाढ़ करने के लिए भी संदेश देते थे. मुझे व्यक्तिगत रूप से ऋषि कपूर जब कन्फ्यूज्ड दिखे जब उन्होंने कांग्रेस पार्टी एवं गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की सार्वजनिक संपत्तियों को गांधी परिवार के नाम पर रखते हुए सब कुछ उनके नाम पर रख दिया गया. विपरित दूसरी परिस्तिथियों में उन्होंने देश की दक्षिणपंथी विचार धारा की पार्टी बीजेपी का समर्थन करते हुए नरेंद मोदी को देश जोड...