Posts

Showing posts with the label हरे राम हरे कृष्णा

हरे राम हरे कृष्णा (देव साहब की फिल्म)

Image
देव साहब के लिए नेपाल के महाराजा किंग महेंद्र ने जब पशुपतिनाथ मंदिर का नियम बदल दिया था..  "हरे राम हरे कृष्णा" हिन्दी सिनेमा में रिकॉर्ड सबसे ज्यादा समय तक सक्रिय रहने वाले लगभग पैंसठ साल से ज्यादा वक़्त तक सिल्वर स्क्रीन पर राज करने वाले देव साहब आज होते तो हाथों में कोई न कोई स्क्रिप्ट लिए होते. भले ही निन्यानवे साल उनकी उम्र होती, क्योंकि देव साहब रुकने वाले नहीं थे, बढ़ते ही रहे. हमेशा सक्रिय रहे, और फ़िल्मों में डूबे रहे, आज भी होते तो जरूर डूबे होते, कोई न कोई फिल्म बना रहे होते, स्क्रिप्ट संभाल रहे होते, उस स्क्रिप्ट के अनुकूल नायिका के चयन पर विचार कर रहे होते, अपनी आँखों में गढ रहे होते, कि कि इस रोल के लिए कौन सी नायिका फिट बैठेगी,क्या इसमे किसी नई नायिका को लेकर आया जाए, वॊ खोज में निकल पड़ते. वैसे जिस उम्र में दुनिया छोड़ गए वह उम्र भी इतनी तो थी, कि कोई सिल्वर स्क्रीन को देखते हुए असहज हो सकता है. देव साहब 88 साल की उम्र में अपनी मौत के वक़्त चर्चित फिल्म हरे राम हरे कृष्णा का सीक्वल बना रहे थे, उससे पहले ही उन्होंने एक चर्चित फिल्म बनाई थी, 'हरे राम हरे कृ...