Posts

Showing posts with the label रंगीला रे

रंगीला रे

Image
रंगीला रे......  हर गीत के पीछे ऊसके जन्म की कहानी होती है. देव साहब की प्रेम पुजारी का गीत 'रंगीला रे' गीत के आने से पहले ही कविराज शैलेंद्र का निधन हो गया. 'प्रेम पुजारी' फिल्म के गीत लिखने की जिम्मेदारी बर्मन दादा ने शैलेन्द्र को दी थी, चूंकि शैलेन्द्र का निधन हो गया था. देव साहब एवं बर्मन दादा को एक अच्छे गीतकार की आवश्यकता थी. देव साहब अपनी दूसरी फिल्म में मसरूफ हो गए. मुंबई के तत्कालीन इन्कम टैक्स कमिश्नर' राधेश्याम जी झुनझुनवाला' जो आज के कारोबारी शेयर मार्केट के बिगबुल, वारेन बफेट के नाम से विख्यात राकेश झुनझुनवाला के पिता थे. उन्होंने उसी दौरान मुंबई में कमिश्नर ने कवि सम्मेलन का आयोजन किया, कमिश्नर राधेश्याम जी ने अपने कार्यक्रम में देवानंद साहब को आमंत्रित किया, देव साहब ने कुछ कारण बता कर मना कर दिया, फिर कमिश्नर राधेश्याम झुनझुनवाला ने देव साहब को कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया, और कहा कि आपको एक उत्तरप्रदेश के शानदार कवि गोपाल दास नीरज से मिलवाता हूं. देव साहब आख़िरकार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. वो का...