महान जगजीत सिंह जी
"टूटे हुए दिलों के महबूब ग़ज़ल सम्राट, रागिनी उस्ताद" (महान जगजीत सिंह जी) टूटे हुए दिलों के महबूब ग़ज़ल सम्राट, रागिनी उस्ताद, कितने सारे नाम कह लीजिए, जो भी खुद को उनके साथ जोड़ पाए. जगजीत सिंह जी कमाल के फनकार थे. हम जैसे करोड़ों टूटे हुए मन जब सिरहन से भर जाते हैं, तब तब हम जगजीत सिंह जी अपनी मौसीक़ी से सुकून की अनन्त यात्रा में ले जाते हैं. यूँ तो जगजीत जी को याद करना करुणा से भर जाना होता है, लिहाजा जब उनको अपनी कैफ़ियत के वक़्त याद करेंगे तो आज भी ये महान फनकार मरहम लेकर आते हैं. यूँ तो हमारे वतन में किसी बड़े व्यक्ति के चले जाने पर एक कहावत चरितार्थ है "यूँ लगता है एक अध्याय समाप्त हो गया एक युग का अंत हो गया", लेकिन जगजीत सिंह जी का दुनिया से रुख़सत करना सचमुच केवल उनका जाना नहीं था, बल्कि एक युग का ही खत्म हो जाना था... एक खत्म होते युग के साथ नया युग भी शुरू होता है. वो युग है महान जगजीत जी को अपनी सांसो में घोलने का युग, उनको कभी न भूलने का युग... उनको याद करते हुए उनकी लगाई गई मौसीक़ी की फसल को अपने दो आंसुओ से सीचने का युग है, अब केवल यही युग रहेगा, कभ...