भारतीय सिनेमा में 'कल्ट फ़िल्मों की शुरुआत'
भारतीय सिनेमा में कल्ट फ़िल्मों की शुरुआत भारतीय सिनेमा को चालीस साल का लगभग वक़्त गुजर गया था, हिन्दी सिनेमा में बड़ी - बड़ी फ़िल्में बन रहीं थीं, लेकिन फिर भी एक मोती था, जो सागर की अथाह गहराईयों में था.. वो मोती था क्लासिकल कल्ट फिल्म नामक मोती जो फिल्म के साथ जुड़े हर सदस्य को अमरत्व देता है. हिन्दी सिनेमा अभी तक बहुत सारी फ़िल्मों का निर्माण कर चुका था, लेकिन उसने अभी एक एक भी क्लासिकल कल्ट फिल्म का निर्माण नहीं किया था... ऐसे में भारतीय सिनेमा में क्लासिकल कल्ट फ़िल्मों के रूप में साइलेंट मास्टर महान विमल रॉय अग्रदूत बनकर उभरे...विमल रॉय ही थे, जिन्होंने भारत एवं हिन्दी सिनेमा को पहली नायाब क्लासिकल कल्ट फिल्म से नवाजा था. पहला आदमी फिल्म में एक युद्घ के दृश्य को एक इंडोर स्टुडियो में ही फ़िल्माया था, यह विमल रॉय की सिनेमाई समझ, सिनेमैटोग्राफी स्किल कैमरा प्लेसमेंट आदि, का सटीक संयोजन है, जिसको आजतक तमाम निर्देशन सीख रहे बच्चों के लिए अजूबा बना हुआ है. आजादी के बाद भारत अपनी ताबीर गढ़ने में लगा हुआ था. पचास के शुरुआती दशक में बंबई, कलकत्ता, कि बड़ी - बड़ी फ...