Posts

Showing posts with the label प्राण साहब

प्राण साहब

Image
हिन्दी सिनेमा के प्राण 'विलेन ऑफ द मिलेनियम' (प्राण साहब)  हिन्दी सिनेमा का पहला ऐसा खलनायक जिसकी आवाज़ रुपहले पर्दे पर नायक की शख्सियत से भी बड़ी होती थी. एक ऐसा विलेन जिसकी आवाज़ रोते हुए बच्चों को चुप करा देती थी. एक ऐसी शख्सियत जिसका मयार था, तो बहुत बड़ा, लेकिन उतना ही गूढ़ था. रुपहले पर्दे का सबसे डरावना, विलेन जो असल ज़िन्दगी में महानायक था. उनकी प्रतिष्ठा हिन्दी सिनेमा में अपना खास मुकाम रखती है. उन्होंने अपने किरदार को उतनी शिद्दत से निभाया कि उनका हर किरदार अमर हो गया. उनकी ख़राब आदमी की छवि ही बन गई थी. उनके नाम को ख्याति मिलने के बाद किसी ने वो नाम ही नहीं रखा. वो नाम अराजकता का प्रतीक बन गया था...आज याद करने का दिन है, हिन्दी सिनेमा के 'विलेन ऑफ द मिलेनियम' प्राण साहब.... प्राण साहब का नाम प्राण कृष्ण सिकंद' था, प्राण साहब 12 फ़रवरी 1920 को इस दुनिया में जन्मे थे. प्राण साहब एक पंजाबी धनाढ्य परिवार में पैदा हुए, उनकी इस रईसी, एक ताब को हर किरदार में देखा जा सकता है. प्राण साहब बचपन से ही पलायन भागमभाग में ही अपनी ज़िन्दगी को करीब से देखने का...