'अमिताभ बच्चन के दद्दू' ओमप्रकाश
हिन्दी सिनेमा का नायाब फनकार अमिताभ बच्चन के दद्दू (अभिनेता ओमप्रकाश) हिन्दी सिनेमा की जानदार फ़िल्मों में कई लोगों की भूमिका होती है. हम सब सिनेप्रेमी केवल और केवल फिल्म में मेन स्ट्रीम अभिनेता को याद रखते हैं. बांकी सब भुला देते हैं. एक अभिनेता फिल्म में अपने सहायक अभिनेता के कारण पूरा होता है ... ऐसे ही हिन्दी सिनेमा के सयाने हास्य अभिनेता, ओमप्रकाश जी नब्बे के दशक तक जिनको अमिताभ बच्चन का दद्दू कहा जाता था.कई बार ऐसा होता है, कई महान कलाकार अपनी कला के माध्यम से हमारे दिलो - दिमाग में रहते हैं. हमेशा सुपरस्टारों को याद रखा जाता है,लेकिन हम सिनेमा के सहायक स्टारों का जिक्र नहीं कर पाते,उन कॉमेडियन कलाकारों का जो फिल्म की आत्मा होते हैं. हिन्दी सिनेमा सुपरस्टारों के स्टारडम के चक्कर में उनको ही पूरी तवज्जो देने वाली फिल्म इंडस्ट्री ओमप्रकाश जी जैसे अभिनेताओं के बिना सिल्वर स्क्रीन चल नहीं सकती. बहुमुखी कॉमेडियन ओमप्रकाश को भुला दिया गया. जो हमारे दिलों में बसते है, जिनका जिक्र होते ही हमारे चेहरे पर मुस्कान तैरने लगती है. ऐसे ही महान कॉमेडियन ओमप्रकाश जिनके स...