'वो पहला प्रेम वो पहली नज़र'
वो पहला प्रेम वो पहली नज़र एक बार मैंने सिने प्रेमियों से अपना बदला लिया था. जी हाँ ये शब्द राज कपूर साहब के ही हैं. उन्होंने फिल्म बॉबी बनाकर महान फिल्म 'मेरा नाम जोकर' की असफलता का बदला लिया था. राज कपूर साहब ने कहा था - "मैंने मेरा नाम जोकर फिल्म बनाने के लिए अपनी पूरी हस्ती लगा दिया था. यहां तक कि मैंने अपनी पत्नी के जेवर तक गिरवी रख दिया था, पूरी संपत्ति खत्म हो गई थी. जिसमें दो इंटरवल थे. बाद में फिल्म फ्लॉप हो गई, मुझे बहुत दुःख हुआ कि हमारे देश में केवल सतही फ़िल्में जो अश्लीलता से भरपूर हों वही देखते हैं. अर्थपूर्ण फ़िल्मों का भविष्य खतरे में है, इसलिए मैंने खुद को उबारने के लिए बॉबी फिल्म का निर्माण किया था". पहले लोगों को लगता था, कि राज कपूर साहब अपने बेटे को लॉन्च करना चाहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है, वो बॉबी फिल्म में सुपरस्टार राजेश खन्ना को लेना चाहते थे. उनके पास राजेश खन्ना को देने के लिए भारी रकम नहीं थीं. अंततः फिल्म में राज कपूर साहब ने अपने बेटे को लॉन्च कर दिया था. महान ऐक्टर प्राण साहब जो हमेशा लोगों की मदद करने के लिए तैयार रहते थे, उस नाजुक दौ...