'वीनस ऑफ इंडियन सिनेमा मधुबाला जी'
वीनस ऑफ इंडियन सिनेमा (मधुबाला जी) एक अलौकिक, सुंदरता और शानदार अदाकारा, मधुबाला भारत में प्रेम और सुंदरता का पर्याय मानी जाती थीं. आज भी मानी जाती है, एवं अनन्त तक प्रेम की प्रतिमूर्ति के रूप में उनको याद किया जाएगा. मधुबाला जी जैसा सौन्दर्य न किसी को मिला है,न ही किसी को मिलेगा. मधुबाला जी को इसीलिए 'वीनस ऑफ इंडियन सिनेमा' उपनाम दिया गया था. वीनस प्यार और सुंदरता की रोमन देवी थी, जो ग्रीक देवी एफ़्रोडाइट के समकक्ष थी. भारत की तरह ग्रीस को भी मधुबाला में अपना एफ़्रोडाइट मिला. मधुबाला जी को सिल्वर स्क्रीन पर देखते हुए आज की पीढ़ियां भी उनके अनुपम सौंदर्य में डूब जाती हैं, मधुबाला जी केवल गोल्डन एरा की केवल अदाकारा नहीं है, बल्कि 1950-60 के दशक में भारत में जवान हो रही पीढ़ियों के किसी भी व्यक्ति से पूछें तो बताते हैं "मधुबाला के प्यार में पड़ना मुश्किल नहीं था. कोई भी उनकी सुन्दरता से अनभिज्ञ नहीं था. हर कोई उनकी सुंदरता में बह जाता था, एवं हर कोई अपने अंदर पनपे इस भाव से आनंदित होता था. गोल्डन एरा के दौर से अब तक शायद की कोई ऐसा हो, जिसने अपने अंदर की तिलिस्मी भावनाओं क...