'लो आ गई आपकी याद' महान संगीतकार रवि जी'
'लो आ गई आपकी याद' (महान संगीतकार रवि शंकर शर्मा ) किसी भी फिल्म की आत्मा उसके गीत एवं गीत की आत्मा उसका संगीत होता है. सिल्वर स्क्रीन पर एक से बढ़कर एक महान संगीतकार हुए हैं, जिनका अपना - अपना योगदान है. संगीतकारों की अपनी रची गई दुनिया यूँ भी बहुत खूबसूरत है, जिसके लिए वो अदब के साथ याद भी किए जाते हैं, लेकिन एक ऐसे संगीतकार हुए हैं जिनका संगीत आज भी दिल को सुकून देता है, महान संगीतकार का नाम 'रवि शंकर शर्मा' है. अधिकांश लोग इनके बारे में कम ही जानते हैं, लेकिन इनका संगीत लोगों के दिलों तक पहुंच जाता था. आज के दौर में भले ही लोगों को उनका नाम न मालूम हो, लेकिन आज भी उनका संगीत श्रोताओं से सीधा संवाद करता है. 40 से 70 के दशक हिन्दी सिनेमा में संगीत के लिहाज से स्वर्णिम दौर था, बर्मन दादा , नौशाद अली, शंकर-जयकिशन जी , ओपी. नैय्यर, मदन मोहन, रोशन जैसे संगीतकार अपने करिश्माई संगीत से आसमान की बुलंदियों पर थे. ऐसे में 'संगीतकार रवि' ने एक के बाद एक लगातार कर्णप्रिय घुनें देकर संगीत की दुनिया में अपना नाम इन दिग्गजों के साथ बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया था. कभी भ...