'ब्युटी क्वीन नलिनी जयवंत' '
'ब्युटी क्वीन नलिनी जयवंत' हिन्दी सिनेमा की दुनिया में जितना ज्यादा ग्लैमर है. जितनी ज्यादा चमक - धमक है, उतनी ही गूढ़ है. सिनेमा में सफलता प्राप्त कर लेना कोई मुश्किल नहीं है, अगर आपके पास प्रतिभा हो. सिनेमा एक सशक्त माध्यम है, जो घर - घर कला के जरिए पहुंचा देता है. हिन्दी सिनेमा हमेशा से ही अपनी स्टाइलिश, सुंदरता के लिए कुछ खास अदाकारा याद की जाती हैं, लेकिन अगर यह बात गोल्डन एरा की हो, तो यह लिस्ट थोड़ा लम्बी हो जाती है. सिनेमा में खूबसूरती का प्रतीक मधुबाला ही रहीं हैं. फिर भी एक अदाकारा अपनी सुन्दरता के लिए याद आती हैं, नाम नलिनी जयवंत है, जिनकी खूबसूरती के चर्चे आज भी होते हैं. आज भी कालापानी फिल्म में "नज़र लागी राजा तोरे बंगले में" गीत में किशोरी बाई के रूप में तवायफ देव साहब को रिझाती नलिनी जयवंत को कौन भूल सकता है. हिन्दी सिनेमा की नायाब अदाकारा के साथ किस्मत ने ऐसे पलटी मारी कि नलिनी जयवंत एक गहरे दुःख में डूब गईं फिर निकल ही नहीं सकीं... हिन्दी सिनेमा जितना ही रंगीन है, उतना ही विचित्र है, मैं हमेशा हिन्दी सिनेमा को एक शापित दुनिया कहता हूं. गोल्डन एरा की...