' सिनेमा के सबसे सफल पटकथा लेखक' सचिन भौमिक'
'हिन्दी सिनेमा के सबसे सफल पटकथा लेखक' 'सचिन भौमिक' हिन्दी सिनेमा में फ़िल्मों के निर्माण में कई विधा के पारंगत लोगों की विविधतापूर्ण प्रतिभा का समर्पण एवं योगदान होता है. फिर भी सिनेमा में निर्देशक, गायक, गीतकार, अदाकार से ज्यादा कोई पहिचाना नहीं गया. हालाँकि रूमानी गीतकार साहिर लुधियानवी की बगावत उनकी आवाज़ उठाने के बाद गीतकारों का उल्लेख भी होने लगा. अफ़सोस फ़िल्मों की ज़मीन जो तैयार करते हैं, पटकथा लेखक उनका कोई जिक्र ही नहीं है, आज बड़े से बड़े फिल्म समीक्षकों से भी हिन्दी सिनेमा के पटकथा लेखकों का नाम पूछे तो वो सलीम-जावेद को सबसे सफल जोड़ी कहकर बात खत्म कर देते हैं, लेकिन हिन्दी सिनेमा में एक ऐसे लेखक हुए हैं, 'सचिन भौमिक' जिन्होंने जो हिन्दी सिनेमा में 50 साल से ज्यादा सक्रिय रहे, एवं 100 से ज्यादा फ़िल्में लिखीं. 'सचिन भौमिक' कभी भी अप्रासंगिक नहीं हुए, हमेशा उनकी मांग रही है, लेकिन दुःखद यह भी है कि आज शायद ही कोई उन्हें जानता हो, इसमे दोष भी तो लेखकों का ही है, क्योंकि लेखक कभी अपनी महत्वाकांक्षा खुलकर जाहिर ही नहीं कर सके. या यूं कहें, सलीम ...