'सिनेमा की अनोखी दास्ताँ सुचित्रा सेन'
"सिनेमा की अनोखी दास्ताँ सुचित्रा सेन" हिन्दी सिनेमा की दुनिया जितनी विचित्र है, सिनेमा की दुनिया के लोग भी थोड़ा अज़ीब ही है. हिन्दी सिनेमा में एक ऐसी ही अदाकारा सुचित्रा सेन हुईं हैं, जो अपनी अनोखी लाइफस्टाइल के लिए याद की जाती हैं. सुचित्रा सेन के बिना हिन्दी सिनेमा की दुनिया कभी पूरी ही नहीं हो सकती. फिल्मों में उनकी खूबसूरती भारतीय दर्शकों ने हमेशा देखा महसूस किया. मगर पर्दे के बाहर सुचित्रा से मुलाकात का कोई किस्सा, शायद ही किसी के पास मिले. सुचित्रा पर्दे से दूर हुईं तो यूं कि उनके दुनिया छोड़ जाने तक तक लोग उन्हें दोबारा नहीं देख सके. यह किसी दूसरे का निर्णय नहीं था, बल्कि यह उनका खुद का लिया गया निर्णय निजता के लिए था. वो अपनी निजता के साथ दुनिया छोड़ गईं थीं. अंतर्मुखी जीवन ही उनकी पहिचान था. कॅरियर के पीक पर होते हुए भी सुचित्रा सेन ने सिनेमा की दुनिया से अलविदा कह कर सभी को चौंका दिया था. सिल्वर स्क्रीन से गायब होने के बाद से फिर दिखीं ही नहीं. यह सिलसिला एक दो साल का नहीं था, लगभग पैंतीस साल तक सुचित्रा सेन ने अपने आपको कोलकाता के बेलीगंज सरकुलर रोड...