Posts

Showing posts with the label अदाकारी मतलब इरफ़ान'

'अदाकारी मतलब इरफ़ान'

Image
अदाकारी मतलब इरफ़ान  इरफान को परिभाषित करना हो, उनके बारे में कुछ इसरार करना हो तो समझाना बहुत मुश्किल है, लेकिन इरफ़ान को एक ही शब्द से परिभाषित किया जा सकता है. जैसे ईश्वर को आस्था से व्यक्त किया जाता है. यूँ तो इरफ़ान के लिए एक ही शब्द मुफ़ीद है जो उनकी पूरी की पूरी शख्सियत को बयां कर देता है, वो है, 'अदाकारी' सिर्फ़ और सिर्फ़ 'अदाकारी' इरफान की आँखें बहुत ही स्पष्ट थीं, जिसका जिक्र एक बार उनके एक आलोचक ने भी किया था. इरफान खान की ऑंखें उनके शब्दों से भी ज्यादा बोलती हैं. सिल्वर स्क्रीन पर कई बार सिद्ध हो चुका है, कि दिखना एक बाहरी आवरण है, फिर भी हिन्दी सिनेमा में दिखने से ज्यादा बोलने की तवक्को होती है. इरफान दिखने में तो औसत ही माने जाते हैं, लेकिन उनके संवाद पढ़ने का ढंग, नफ़ासत के साथ बोलते हुए डायलॉग चेहरे पर गंभीर मुस्कान एवं सोमरस टपकाती उनकी नशीली आँखे उनको रंगमंच का प्रभावी अदाकार सिद्ध करती हैं. इरफ़ान कला फ़िल्मों के उस्ताद कहे जाते हैं, आज के दौर में सिनेमा जब अपने कंटेट एवं इंटेंट को लेकर घेरा जाता है, उस दौर में इरफ़ान ने अपनी अदाकारी बड़ी ही सादगी से ...