Posts

Showing posts with the label 'जीनियस आमिर'

'जीनियस आमिर'

Image
मिस्टर परफेक्शनिस्ट'  (जीनियस आमिर )  आमिर हिन्दी सिनेमा के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाते हैं. आमिर की सिनेमाई सफ़लता के पीछे उनका समर्पण, एवं बहुमुखी प्रतिभा है, उससे भी अधिक है, ईमानदार कोशिश जो वो करते हैं. आज के दौर में मेन स्ट्रीम सिनेमा में आमिर इकलौते सुपरस्टार हैं, जिनकी पहुंच हर पीढ़ी के लोगों तक है. आज भी आमिर तीन पीढ़ी के लोगों को एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर खींच लाते हैं, जहां दर्शकों की आँखों से आंसू फ़ूट पड़ते हैं. आमिर इकलौते व्यवसायिक फ़िल्मकार हैं, जो सामाजिक फ़िल्मों का निर्माण करते हुए खूब जोखिम उठाते हैं. यह कोई अति संवेदनशील इन्सान ही कर सकता है. कौन भूल सकता है आमिर खान की सिग्नेचर फिल्म 'तारे जमीन पर' फिल्म में आमिर खान ने बालमन की व्यथा को क्या खूब समझा है. बच्चों के मन में चल रहे ख्वाबों को क्या खूब पंख दिए गए. व्यक्तिगत रूप से कहूं तो कोई भी सृजनकर्ता हो अगर उसने स्त्रीमन, बालमन, बुजुर्गों की व्यथा पर कुछ सृजन नहीं किया तो मुझे उसकी सृजनात्मक सोच पर शक होता है. आमिर खान को देखकर लगता है, कोई संवेदनाओं से भरा इंसान जो फ़िल्मों में इतना गहरा उतर जाते है...