Posts

Showing posts with the label #nawazuddin_siddiqui

सिनेमा के गिरते हुए दौर में नवाज़ एक उम्मीद है

Image
सिनेमा के गिरते हुए दौर में नवाज़ एक उम्मीद है    कुछ ऐक्टर होते हैं, जिनको पर्दे पर देखना सिर्फ़ अच्छा लगता है, उनकी मौजूदगी फिल्म को खास बना देती है. कई फ़िल्मों में ख़ास स्टोरी नहीं होती, फिर भी कुछ अदाकार अपनी वर्सेटैलटी से फिल्म के कथानक को रोचक बना देते हैं.. ऐसे ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी (नवाज़) हैं, जो अपनी मौजदूगी से ही फिल्म को यादगार बना देते हैं. आज गिरते हुए अदाकारी के दौर में नवाज गिने-चुने अभिनेताओं में शुमार हैं, जिन्होंने अदाकारी की आबरू बचा रखी है. नवाज का फिल्म में होना मतलब स्टोरी बढ़िया होगी. नवाज आज सबसे बहुमुखी प्रतिभा के धनी अदाकार हैं. उनकी सबसे बेहतरीन अदाकारी माउंटेन मैन मांझी में देखने को मिलती है. यह फिल्म रियल स्टोरी पर बनाई गई है. देखकर लगता ही नहीं किसी भी एंगल से कि नवाज हीरो हैं. फ़िल्मों में बायोपिक के सबसे बड़े उस्ताद नवाज ही हैं, फिर चाहे बाला साहब ठाकरे की बायोपिक हो या मशहूर लेखक, कहानीकार मंटो का किरदार हो, किसी भी रोल में नवाज का कालजयी अभिनय देखा जा सकता है. मंटो जैसी शख्सियत पर आज के व्यपारिक दौर में फिल्म बनाना अपने आप में बहुत बड़ा रि...